अरगाघाट छठ घाट पर तीन श्रद्धालु महिलाओं के गले से सोने की चैन चोरी, एक महिला चेन स्नैचर्स रंगेहाथ पकड़ी गई

अरगाघाट छठ घाट पर तीन श्रद्धालु महिलाओं के गले से सोने की चैन चोरी, एक महिला चेन स्नैचर्स रंगेहाथ पकड़ी गई

छठ महापर्व के दौरान मंगलवार को अरगाघाट छठ नदी में अर्घ्य देने के समय श्रद्धालुओं की भारी भीड़ का फायदा उठाते हुए तीन महिलाओं के गले से सोने की चैन चोरी हो गई।

तीसरी महिला से चैन चोरी करने के क्रम में एक महिला चेन स्नैचर्स मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं की मदद से रंगे हाथ पकड़ी गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पकड़ी गई महिला को तुरंत नगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया।

घटना के बाद तीनों पीड़ित महिलाओं ने नगर थाना में लिखित आवेदन देकर चोरी की घटना में शामिल सभी लोगों पर कार्रवाई और चोरी हुई सोने की चैन वापस दिलाने की गुहार लगाई है। फिलहाल पुलिस पकड़ी गई महिला से पूछताछ कर मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।