अपने कार्य प्रणाली में सुधार लाए पदाधिकारी_ चंदन सिन्हा
अपने कार्य प्रणाली में सुधार लाए पदाधिकारी_ चंदन सिन्हा
नौडीहा बाजार/पप्पू यादव
मेदिनीनगर: अपने कार्य प्रणाली में सुधार लाएं पदाधिकारीगण। जनहित के कार्यों में लुट कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। योजनाओं के क्रियान्वयन में जनहित को प्राथमिकता देनी होगी नहीं तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें। उनके इस कृत्य से झारखंड की सरकार एवं वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर दोनों की बदनामी हो रही है।जो किसी भी हालत में स्वीकार नहीं होगा।उक्त बातें झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति सदस्य सह पलामू जिला प्रवक्ता चन्दन प्रकाश सिन्हा ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान कहा। अपने क्षेत्र भ्रमण के दौरान सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं के जांच के क्रम में भारी अनियमित पाया। चन्दन प्रकाश सिन्हा ने कहा कि सरईडिह डगरा सड़क की स्थिति बहुत ही खराब थी और यह आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है। गाड़ी की बात अलग है पैदल चलना दुर्लभ था। जिसे ध्यान में रखते हुए झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने अविलंब अपने कोटे से लगभग 15 लाख रुपए मरम्मती के लिए जारी किए। लेकिन संबंधित पदाधिकारी ने बीना काम किए सारे पैसे निकाल लिए और सड़क के दुर्दशा ज्यों की त्यों बनी रह गईं। गढों की भरा भी नहीं गया और सारे पैसे की निकासी कर ली गई।दुर्भाग्य की बात है कि सड़क निर्माण में कहीं भी शिलापट्ट तक नहीं लगाया गया। किसी भी योजना को पारदर्शी बनाने के लिए शिलापट्ट आवश्यक रहता है।सरकार का सख्त निर्देश भी है कि छोटे से छोटे कार्यों में भी शिलापट्ट का प्रयोग किया जाए।यह विभाग के इंजीनियर एवं पदाधिकारियों का सरकार को बदनाम करने की साजिश है। जिससे संबंधित शिकायत सरकार को की जाएगी। जांच के क्रम में जिला परिषद द्वारा सरईडिह के रघुनीडिह में निर्मित आंगनबाड़ी भवन की भी जांच की गई और उसमें भारी अनियमितता पाई गई। सबसे बड़ी गलती आंगनवाड़ी भवन को आहार में बनाया गया है जिसमें बरसात का पानी भर जाता है।विभाग द्वारा स्थल चयन को लेकर भारी गलती की गई है। आंगनवाड़ी भवन की गुणवत्ता भी बेहद ही खराब है।गेट ग्रिल खराब होना शुरू हो गया है।साथ ही शिलापट्ट का भी प्रयोग नहीं किया गया है जो सरकारी आदेश के खिलाफ है।आखिर किस परिस्थिति में शिलापट्ट नहीं लगाया गया पदाधिकारी आम जनों से क्या छुपाना चाहते थे यह भी जांच का विषय है। लोगों के द्वारा इस आंगनवाड़ी केन्द्र का निर्माण रैयती जमीन में भी करने की बात कही गई।जमीन मालिक के बार बार कहने पर भी जबरदस्ती आंगनबाड़ी भवन के निर्माण की बात कही गई। क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों में किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।यदि पदाधिकारी अपने कार्य प्रणाली में सुधार नहीं लाते हैं तो सरकार को उच्च स्तरीय जांच के साथ कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा। साथ में नौडीहा बाजार प्रखंड अध्यक्ष उदय पासवान एवं राजेश्वर उरांव मौजूद थे

