अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में 15 अगस्त की तैयारी को लेकर बैठक

अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में 15 अगस्त की तैयारी को लेकर बैठक

महुआडांड

स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर महुआडांड़ प्रखंड कार्यालय सभागार में शुक्रवार को अनुमंडल पदाधिकारी विपिन कुमार दुबे की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें प्रखंड एवं अनुमंडल कार्यालय कर्मी, प्रखंड अंतर्गत विभिन्न विद्यालय के प्राचार्य समेत प्रखंड के प्रबुद्ध जनों ने भाग लिया। बैठक में 15 अगस्त की तैयारी को लेकर चर्चा की गई। आजादी के अमृत महोत्सव पर होने वाले कार्यक्रमों, प्रभात फेरी, खेलकूद, झंडोतोलन, समेत अन्य कार्यक्रमों के संबंध में चर्चा करते हुए कार्यक्रम को भव्य बनाने की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक के दौरान प्रखंड अंतर्गत विभिन्न संस्थानों एवं चौक चौराहों पर झंडोतोलन का समय भी निर्धारित किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी विपिन कुमार दुबे ने बताया कि 15 अगस्त पर शराब एवं चिकन मटन की दुकान पूरी तरह बंद रहेंगीं। आजादी के अमृत महोत्सव पर सुबह होने वाले प्रभात फेरी एवं परैड के दौरान छात्र-छात्राओं को परेशानी न हो इसे देखते हुए 15 अगस्त को दोपहर से पूर्व 11:00 तक बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की बात कही। प्रखंड मुख्यालय मे

You may have missed