“अनियंत्रित बाइक पुल से गिरी, युवक की मौके पर मौत”

मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिरने से एक व्यक्ति का मौके पर हुई, मौत

सतबरवा पलामू: सतबरवा थाना अंतर्गत पंचायत पोंची ग्राम ताबर में दिन बुधवार को लगभग 5:00 बजे के आसपास एक मोटरसाइकिल जे एच 03 ए 4770 जिस पर दो व्यक्ति सवार थे जो अनियंत्रित होकर पुल के नीचे जा गीरा, जहां पर राजबली भुइयां नामक व्यक्ति का मौत मौके पर हो गई। जेएच लाइव न्यूज़ दूसरे व्यक्ति को घायल व्यवस्था में नवजीवन हॉस्पिटल तुंबागाडा भेजा गया। जहां पर डॉक्टरों ने जांच करते हुए डाल्टेनगंज रेफर कर दिया। जहां पर इलाज के दौरान घायल व्यक्ति का भी मौत हो गई। वहीं, मोटरसाइकिल एक्सीडेंट के विषय में स्थानीय लोगों द्वारा सतबरवा थाना को सूचित किया गया। जहां पर सतबरवा थाना अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा ।मृतक व्यक्ति पंचायत झाबर ग्राम पिडी़या निवासी रूपदेव उरांव पिता अमरेश उरांव, व दूसरा पंचायत सरजा ग्राम हुटार निवासी राजबली भुइयां का नाम शामिल है।