अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 1 दिसंबर तक सरेंडर करने का निर्देश; जमानत पर उठे सवाल
सुप्रीम कोर्ट ने जेडी(यू) से निकाले गए विधायक अनंत सिंह को 1 दिसंबर तक सरेंडर करने का निर्देश दिया है। दुलारचंद यादव ह’त्याकां’ड के आरोपी मोकामा के इस विधायक के लिए यह एक बड़ा झटका है। यह आदेश उस याचिका पर सुनवाई के दौरान आया, जिसमें पटना हाई कोर्ट द्वारा अनंत सिंह को दी गई जमानत को चुनौती दी गई थी और उसे रद्द करने की मांग की गई थी।

