अमेठी में कांग्रेस दफ्तर के बाहर लाठी डंडों से हमला! कई गाड़ियों में तोड़फोड़

0
Untitled

अमेठी में कांग्रेस दफ्तर के बाहर लाठी डंडों से हमला! कई गाड़ियों में तोड़फोड़

अमेठी न्यूज़:-उत्तर प्रदेश के अमेठी में कांग्रेस दफ्तर में रविवार देर रात कई लोगों ने हमला कर दिया और जमकर उत्पात मचाया. इन लोगों ने कांग्रेस दफ़्तर के बाहर खड़ी कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की और उनके शीशे तोड़ डाले. हंगामा करने के बाद सभी आरोपी भाग निकले. कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी और स्मृति ईरानी पर आरोप लगाया. उन्होंने दावा किया कि पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में ये किया गया. सुप्रिया श्रीनेत ने एक्स पर इस घटना का वीडियो शेयर किया है. जिसके साथ लिखा, ‘अमेठी में कांग्रेस कार्यालय के बाहर खड़ी गाड़ियों की तोड़फोड़ की गई. पुलिस मूकदर्शक बनी रही और भाजपाई गुंडागर्दी करते रहे. हवा का रुख़ बदल गया है, गाड़ियां तोड़ने से बात नहीं बनेगी भाजपाईयों!’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *