अक्षय यादव बने आजसू छात्र संघ गिरिडीह के जिला अध्यक्ष, नई जिला समिति का गठन

अक्षय यादव बने आजसू छात्र संघ गिरिडीह के जिला अध्यक्ष, नई जिला समिति का गठन

गिरिडीह। आजसू छात्र संघ की जिला स्तरीय बैठक गिरिडीह परिसदन भवन में प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा के नेतृत्व में आयोजित हुई। संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से नई जिला समिति का गठन किया गया। सर्वसम्मति से अक्षय यादव को आजसू छात्र संघ गिरिडीह का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं अमित यादव को जिला प्रभारी, नौशाद आलम को सह प्रभारी और नमन यादव को जिला महासचिव बनाया गया। इसके अलावा चंदन मंडल, प्रिंस चौरसिया, सतीश यादव और जीवन दास को जिला उपाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों का भी चयन किया गया।

बैठक में 7 और 8 अगस्त को आयोजित होने वाले महाधिवेशन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। गिरिडीह जिले से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के साथ पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अक्षय यादव को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन मजबूत होगा और छात्र-युवाओं से जुड़े मुद्दों को प्रभावी तरीके से उठाया जाएगा।

बैठक में संगठन को प्रखंड से जिला स्तर तक मजबूत करने और आगामी महाधिवेशन को सफल बनाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर आजसू छात्र संघ के केंद्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष ऋतुराज शाहदेव, महिला मोर्चा की गिरिडीह जिला अध्यक्ष प्रियंका शर्मा, विनोबा भावे प्रभारी शिवम मिश्रा सहित दिवाकर चंद्रवंशी, संदीप कुमार दास, सुभाष दास, विकास राणा, गोविंद कुमार वर्मा, तपेश वर्मा, विवेक कमल एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।