अखिल भारतीय कमलापुरी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव को लेकर बैठक किया गया

0
b09699f0-3d36-48e4-af02-1b88cae446ed

अखिल भारतीय कमलापुरी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव को लेकर बैठक किया गया

 

गढ़वा:-अखिल भारतीय कमलापुरी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव आगामी 7 जनवरी 2024 को बिहार के वीरपुर में होने जा रहा है। चुनाव में अपना दावा मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रत्याशी कहलगांव निवासी विनोद गुप्ता, शिव प्रसाद गुप्ता एवं संजय गुप्ता का आगमन गढ़वा में हुआ। गढ़वा में उन्होंने सभी स्वजातीय लोगों से मुलाकात की एवं केंद्रीय परिषद के स्थाई सदस्य विनोद कमलापुरी तथा केंद्रीय परिषद के सदस्य जितेंद्र कमलापुरी को अंगवस्त्र देकर उन्हें सम्मानित किया, तथा अखिल भारतीय कमलापुरी महासभा के राष्ट्रीय महाधिवेशन में सम्मिलित होने एवं अध्यक्ष पद पर अपने लिए वोट करने का अनुरोध किया।
उन्होंने अखिल भारतीय कमलापुरी महासभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर कमलापुरी समाज के विकाश के लिए अपने कार्यक्रम के बारे में गढ़वा समाज के लोगो से चर्चा करते हुए कमलापुरी समाज के लोगों को शिक्षित ,सामाजिक,राजनीतिक एवं आर्थिक रूप से आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।
इस अवसर पर गढ़वा कमलापुरी महासभा गढ़वा इकाई के अध्यक्ष बृजमोहन प्रसाद शत्रुघ्न प्रसाद, केन्द्रीय परिषद् के आजीवन सदस्य विनोद कमलापुरी, केन्द्रीय परिषद् सद्स्य जितेन्द्र कमलापुरी, प्रमोद कुमार, पप्पू कमलापुरी,श्याम प्रकाश कमल, नीरज कुमार, आदि कमलापुरी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *