अखिल भारतीय धोबी महासंघ का की कार्यकारिणी की बैठक और अनुसूचित जाति संगोष्ठी का आयोजन

रांची : अखिल भारतीय धोबी महासंघ के द्वारा अनुसूचित जाति संघ के संगोषी का आयोजन पुराना विधानसभा सभागार, रांची में आयोजित किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी के राजू थे. इस मौक़े पर कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, खिजरी विधायक राजेश कच्छप, शहजाद अनुवाद,पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध का सहाय, केदार पासवान,पूर्व विधायक बादल, पत्रलेख, रविंद्र सिंह, सतीश पाल मोंजनी समेत विशिष्ट लोग मौजूद थे. इस मौके पर बोलते हुए मुख्य अतिथि के राजू ने कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस के द्वारा अनुसूचित जाति के साथ एक वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा और वहां से जो भी एजेंडा आएगा उसे झारखंड सरकार में लागू किया जाएगा.
इस मौक़े पर बोलते हुए अखिल भारतीय धोबी महासंघ के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह कांके के विधायक सुरेश कुमार बैठा नें कहा कि आज हम लोग सभी 21 जातियों का यहां जामवडा हुआ है,जहां उनकी समस्याओं को लेकर चर्चा की गई है. हमें किस तरह से राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं को लेना है उसकी लड़ाई के लिए रुपरेखा बनाई गई है उन्होंने कहा है कि हमारी मांग है कि झारखंड सरकार अनुसूचित आयोग का गठन करें, अनुसूचित परमआदर्शी आयोग, अनुसूचित वित्त निगम, अनुसूचित के लिए छात्रावास निर्माण, अनुसूचित जातियों के लिए जाति प्रमाण बनाने की सुविधा आसानी से उपलब्ध हो . उन्होंने कहा कि हमारा एक प्रतिनिधिमंडल जल्द झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर इन सभी बातों को लेकर ज्ञापन देगा