अबुआ राज के समग्र विकास में समावेशी बजट – अविनाश देव

अबुआ राज के समग्र विकास में समावेशी बजट – अविनाश देव

झारखंड के समग्र विकास में समावेशी बजट पर राज्य के मुखिया व वित्त मंत्री को अविनाश देव ने दिया शुभकामनाएं

मेदिनीनगर – झारखंड राज्य के नए वित्तीय वर्ष का बजट पेश हुआ सबों के चेहरे खुशी से पलाश के फूल की तरह खिल उठा। सच में अबुआ राज का बजट सबको होली का सौगात ले कर आया। बेहतरीन बजट से उत्साहित विधानसभा सत्र के दौरान विधानसभा में जा कर अबुआ राज के मुखिया माननीय हेमंत सोरेन और वित्त मंत्री पलामू के शान माननीय राधा कृष्ण किशोर जी को झामुमो के वरिष्ठ नेता सह संत मरियम स्कूल के चेयरमैन अविनाश देव ने पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र देकर हार्दिक स्वागत किया। एक लाख चौवालीस हजार चार सौ करोड़ के बजट में सबसे अधिक आधी आबादी को बजटीय राशि देकर महिलाओं के सर्वाधिक सम्मान है। खेत खेती,किसान,नौजवान,शिक्षा,स्वास्थ्य,रोजगार,खेल,पर्यटन,पेंशन सबों को खयाल रखा गया। इस बजट में कोई अपने को कमतर नहीं आंक सकता है। इतना बेहतर बजट के लिए हेमंत सरकार के वित्तमंत्री माननीय राधाकृष्ण किशोर जी को आभार। हम आग्रह करेंगे पलामू निवासी होने के नाते इस प्रमंडल में दो विश्वविद्यालय,तीनों जिला में स्टेडियम,मेडिकल कॉलेज,कृषि एवं वनोपज आधारित कारखाना और सिंचाई के समुचित प्रबंध ताकि पलामू प्रमंडल के पलायन रुक सके और रोजगार के दरवाजा खुल सके।

You may have missed