अबुआ आवास चयन में हुई है गड़बड़ी, सुधार की आवश्यकता :- अश्विनी

0
3f1d88b4-8d1a-4b03-b5f3-0901610caf6a

अबुआ आवास चयन में हुई है गड़बड़ी, सुधार की आवश्यकता :- अश्विनी

:- प्रखंड भर से मिल रही है शिकायत, दौरे पर है उप-प्रमुख

:- जल्द ही जरूरतमंदों को आवास दिलाने के लिए डीसी से करेंगे आग्रह

चंदवा प्रतिनिधि। चंदवा उप प्रमुख अश्वनी मिश्रा इनदिनों प्रखंड भ्रमण पर हैं। उप प्रमुख ने बताया कि पूरे प्रखंड क्षेत्र से अबुआ आवास चयन में गड़बड़ी की शिकायतें मिल रही थी। जिसके निमित अलौदिया पंचायत के बाद उप-प्रमुख जमीरा पंचायत पंहुचे,जहां मुनिया देवी,तारमुनी देवी,बालदेव प्रजापति, महेश मुंडा समेत क़रीब तीन दर्जन की संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने अपना खपरैल घर दिखाते हुए बारिश के दिनों में होने वाले समस्याओं से अवगत कराया। कई महिलाओं के आंखों में आंसू तक आ गए। उप प्रमुख अश्वनी मिश्रा ने सभी को आश्वस्त कराया कि आप सबो को घर दिलाने की जिम्मेवारी मेरी है। किसी के साथ नाइंसाफी नहीं होगा जो इस घर के हकदार होंगे उन्हें अबुआ आवास दिलाकर ही दम लेंगे। श्री मिश्र ने कहा कि अबुआ आवास चयन में गड़बड़ी हुई है,इसमें सुधार की आवश्यकता है। उन्होंने आगे यह भी कहा कि इस मामले को लेकर वो डीसी से मुलाकात करेंगे जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री के पास भी जाएंगे। गरीबो को आवास मिले हम सबकी यह जवाबदेही है। अश्वनी मिश्रा ने कहा कि पूरे प्रखंड भर से जानकारी इकट्ठा की जा रही है इसके बाद एक सूची विभाग को सौंपी जाएगी। उप-प्रमुख के साथ जमीरा पंचायत के दोनों पंसस बलकु मुंडा और अनिरुद्ध कुजूर भी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed