अबूवा आवास में हो रहे धांधली को लेकर वार्ड सदस्यों ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
अबूवा आवास में हो रहे धांधली को लेकर वार्ड सदस्यों ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
गढ़वा:- वार्ड एकता संगठन के गढ़वा प्रखंड अध्यक्ष रईस खान,
उपाध्यक्ष वेद प्रकाश तिवारी,मीडिया प्रवक्ता राजू कुमार के नेतृत्व में आज गढ़वा उपायुक्त को आवेदन देकर अबुआ आवास में हो रहे अनियमित्तता रोकने के संबंध में कार्रवाई करने का मांग किया है वार्ड एकता संघ गठन के लोगों ने आवेदन के माध्यम से उपायुक्त को बताया कि गढ़वा, मेराल और डंडई प्रखंड में अबुआ आवास स्वीकृत में बहुत गलत तरीके से जियो टैगिंग किया जा रहा है अबुआ आवास में ऐसे लोगों का नाम जोड़ा गया है जो इस योग्य नहीं है जो गरीब जरूरतमंद है उन्हें नहीं दिया जा रहा है लोगों ने कहा कि वार्ड सदस्य त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में चुन करके तो आ गए लेकिन पंचायत स्तर स्तरीय कर्मचारियों के द्वारा ना उन्हें तबज्जो दिया जाता है ना उन्हें किसी भी तरह की कोई जानकारी दिया जाता है कर्मचारियों के द्वारा मनमाने तरीके से अबुआ आवास का काम किया जा रहा है वार्ड सदस्यों ने उपायुक्त से आग्रह किया कि अबुआ आवास में जो गरीब लागू है उन्हें छोड़कर जांच करा कर अयोग्य लाभुकों का नाम काटा जाए और ग्राम सभा के माध्यम से अबुआ आवास स्वीकृत किया जाए आवेदन देने वालों में अर्जुन कुमार चौधरी संगीता देवी, सुषमा देवी आशा देवी विजय विश्वकर्मा रीना देवी सहित वार्ड सदस्यों का नाम शामिल है।
