अभियंता दिवस पर विश्वेश्वरैया की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
अभियंता दिवस के अवसर पर बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के सदस्यों ने छः मुहान स्थित पी डब्लू डी परिसर में स्थापित मोक्ष गुंडम विश्वेश्वरैया के प्रतिमा पर मालार्पण किया मालार्पण कार्यक्रम का नेतृत्व मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने कि
मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने कहा है कि विश्वेश्वरैया आधुनिक भारत के विकास गाथा के शिल्पी थे। इनका जन्म 15 सितम्बर 1860 ई वीं को मैसूर में हुआ था। इनके जन्म दिवस पर ही अभियंता दिवस मनाई जाती हैं। विश्वेश्वरैया 1884 ई वीं में पी डब्लू डी ने सहायक अभियंता नियुक्त हुए। कई शहरों में जला पूर्ति परियोजनाओं पर काम किया 1903 में पानी रोकने वाला ऑटोमैटिक पड़ल गेट तैयार किया 1927 में टाटा स्टील के निर्देशक मंडल में शामिल हुए। कृष्ण राजा सागर बांध निर्माण में बड़ी भूमिका निभाई इस अवसर पर कृष्णा राम, संजय मिस्त्री, शिवनारायण साव, संतोष विश्वकर्मा, सतीश दुबे, सहित कई लोग शामिल थे।

