अभाविप लातेहार के जिला संयोजक बने उत्तम
अभाविप लातेहार के जिला संयोजक बने उत्तम।
मनिका: लौह नगरी जमशेदपुर में अभाविप झारखंड का प्रांत अभ्यास वर्ग 30 जून 2024 को संपन्न हुआ जिसमें विभाग, विश्वविद्यालय एवं जिला स्तर के लिए नए दायित्वों की घोषणा की गई। विभिन्न घोषणाओं की कड़ी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मनिका के उर्जावान छात्र नेता उत्तम कुमार को अभाविप लातेहार का जिला संयोजक बनाया गया ।
इस अवसर पर नव मनोनित जिला संयोजक उत्तम कुमार ने कहा कि मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता को प्रांत के द्वारा जिस भरोसे,उम्मीद और आशा के साथ जिला संयोजक का दायित्व सौंपा गया है। उस भरोसे पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करूंगा ।
ज्ञात हो कि उत्तम कुमार मूलत मनिका के निवासी है उनकी शिक्षा डिग्री महाविद्यालय मनिका से राजनीति विज्ञान विषय से स्नातक तक पूरी हुई है। उत्तम 2019 से ही विद्यार्थी परिषद के संपर्क में है, वह 2019 से ही छात्रों के हित के लिए हमेशा तत्पर रहे हैं। उन्होंने डिग्री महाविद्यालय में शिक्षा की क्रांति के लिए हर संभव प्रयास किया है, प्रखंड में छात्रों को कही भी दिक्कत हो तो उत्तम कुमार हर संभव उनकी मदद करने को तत्पर रहते हैं ।
उन्हें बधाई देने वालों में मनिका के पूर्व विधायक व भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरिकृष्ण सिंह, भाजपा एसटी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अवधेश सिंह चेरो, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष छोटू राजा, अभाविप मनिका नगर अध्यक्ष रंजित रंजन, नगर उपाध्यक्ष गोविंद पासवान व दीपक कुमार, नगर मंत्री सौरभ भारती, सह मंत्री अभिषेक कुमार यादव, डिग्री कॉलेज उपाध्यक्ष चंदन, मंत्री विशाल समेत नगर इकाई एवं कॉलेज इकाई के कई कार्यकर्ता शामिल हैं ।
