आतंकवादियों को मार गिराने वाले सबमरीन कमांडो प्रवीण तेवतिया ने कहा

0
f03c88ce-18dc-4479-b5c1-cd7e7a005803

आतंकवादियों को मार गिराने वाले सबमरीन कमांडो प्रवीण तेवतिया ने कहा

मजबूत आत्म बल हो तो इंसान मौत से भी लड़कर बच सकता है

इंसान के अंदर मजबूत आत्मबल हो तो वह मौत से भी लड़कर बच सकता है स्वस्थ रहने के लिए नियमित योग अभ्यास प्राणायाम एवं कठिन श्रम करने की जरूरत है उक्त बातें आयरन मैन के नाम से प्रसिद्ध कर चक्र विजेता एवं 26/11 में हमले में आतंकवादियों को मार गिराने वाले सबमरीन कमांडो प्रवीण तेवतिया ने कहा उन्होंने सतबरा प्रखंड के बालिका विद्यालय के प्रांगण में आयोजित योग शिविर के दौरान लोगों को योग से होने वाले लाभ के बारे में बताया भारत स्वाभिमान ट्रस्ट तथा पतंजलि योग समिति के प्रधान में बालिका विद्यालय के परिसर में आयोजित पांच दिवसीय योग शिविर के दूसरे दिन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित प्रवीण तेवतिया का स्वागत सतबरा पतंजलि परिवार की ओर से अंग वस्त्र देकर किया,
सतबरवा सिटी न्यूज़ संवाददाता से बातचीत के क्रम में श्री तेवतिया ने कहा कि डॉक्टर ने कहा था चल, दौड़ नहीं पाएंगे प प्राणायाम योग से स्वस्थ हो गए श्री तेवतिया ने योग शिविर में उपस्थित लोगों को मुंबई घटना से अवगत कराते हुए बताया कि मुंबई आतंकवादी हमले के दौरान जब उन्हें पांच-पांच गोली लगी थी तो डॉक्टर कह चुके थे कि आप जीवन में चल नहीं पाएंगे दौड़ नहीं पाएंगे स्विमिंग नहीं कर पाएंगे डॉक्टर की बात सुनने के बाद वह विचलित नहीं हुए और बाबा रामदेव से प्रेरणा लेकर दिन में चार-चार घंटे लगातार योग एवं परिणाम करते इस वजह से हुआ आज पूर्ण रूप से स्वस्थ है निरंतर योगाभ्यास के बल पर आज आयरन मैन के का खिताब जीत चुके हैं उन्होंने समुद्र में 4 किलोमीटर तथा शिवलिंग की 142 किलोमीटर साइकलिंग की तथा 42 किलोमीटर की दौड़ पूरी कर एक कृतमान बनाया श्री तेवतिया ने कहा कि इतना कुछ करने के बाद अब वह योग एवं प्राणायाम से जुड़कर लोगों की सेवा करने की अभियान में लगे हैं।

मौके पर पतंजलि प्रखंड अध्यक्ष वीरेंद्र साहू श्याम प्रसाद विजय प्रसाद राजकुमार प्रसाद निर्जन साहू सांसद प्रतिनिधि मनीष कुमार प्रसाद सुबोध कांत जिला अध्यक्ष राजू भैया दीदी ममता सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित थेl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed