आरएसएस के नाम सिक्का जारी करना देश के स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान- भाकपा
आरएसएस के नाम सिक्का जारी करना देश के स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान- भाकपा
कम्युनिस्ट पार्टी के 100 साल का रहा है स्वर्णिम इतिहास इस पर सिक्का जारी करे सरकार–रूचिर तिवारी
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव सह डालटेनगंज विस के पूर्व विधायक उम्मीदवार रूचिर कुमार तिवारी ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आरएसएस के स्थापना के 100 वर्ष पूरा होने पर भारतीय सिक्का जारी किया यह संविधान के साथ घोर अपमान है उनके द्वारा जारी किया गया सिक्का में भारत मां के तस्वीर में कहीं भी तिरंगा झंडा नजर नहीं आ रहा जो सीधे-सीधे बताता है कि देश के आन बान शान तिरंगे को भी अपमानित करने से पीछे नहीं हट रहे हैं देश के आजादी के लड़ाई में कभी भी आरएसएस का कोई योगदान नहीं रहा बल्कि आर एस एस के लोग राष्ट्रीय आंदोलन के खिलाफ अंग्रेजों का साथ दे रहे थे सावरकर ने अंग्रेजों से अनेकों बार माफी मांगे था और बाद में उसे समय भी वह अंग्रेजों से राष्ट्रीय आंदोलन के योद्धाओं को पकड़वाने में पेंशन लेता था ऐसे रस के लोगों को महिमा मंडित कर सिक्का जारी करना देश के स्वतंत्रता सेनानियों का भी अपमान है वहीं दूसरी ओर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के भी 100 वर्ष पूरे हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी हमेशा से किसान मजदूर एवं मेहनतकशों के हक एवं अधिकार के लिए लड़ाई लड़ते आई है। वही देश के आजादी के लड़ाई में कम्युनिस्ट पार्टी का स्वर्णिम इतिहास रहा है कम्युनिस्ट पार्टी के सैकड़ो लोग जेल गए और फांसी के तख्ते पर भी चढ़े हैं मोदी सरकार को निष्पक्ष होकर कम्युनिस्ट पार्टी के 100 वर्ष पूरे होने पर भी हसुआ और बाली का सिक्का जारी करना चाहिए तभी संविधान के प्रति गहरी आस्था एवं विश्वास बनी रहेगी।

