आर.एन.टैगोर पब्लिक हाई स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न।

0
bd1c53bd-0596-492f-80df-ec2cf8f01106

आर.एन.टैगोर पब्लिक हाई स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण सह दशम वर्ग के विद्यार्थियों का विदाई समारोह कार्यक्रम संपन्न।।
आज दिनांक 10 जनवरी 2024 को स्थानीय आर. एन. टैगोर पब्लिक हाई स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य श्री अरविंद कुमार पांडे ने की ।।
मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेसर एस.सी.मिश्रा मौजूद थे, उन्होंने अपने उदबोधन में कहा कि खेल मनुष्य के जीवन का अभिन्न अंग है खेल हमें अनुशासन एवं जीने की कला सिखाती है खेल से हमारा मन मस्तिष्क तरोताजा रहता है पढ़ाई के साथ-साथ खेल अत्यंत आवश्यक हैं, व्यक्ति के सर्वांगीण विकास के लिए खेलों को बढ़ावा देना होगा ।
परीक्षा के संबंध में उन्होंने दशम वर्ग के छात्रों को बताया कि यह जीवन की अंतिम परीक्षा नहीं है यह तो परीक्षा की शूरूआत है परीक्षा खुशमिजाज ढंग से देना चाहिए ।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य ने अपने उदगार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय वह संस्थान है जहां डॉक्टर इंजीनियर तथा बड़े-बड़े अधिकारी बनाए जाते हैं किंतु जब वही अधिकारी वर्षों के बाद शिक्षक के सानिध्य में आता है तो शिक्षक अपने आपको गौरवान्वित महसूस करता है इस अवसर पर पुरस्कृत छात्रों के नाम इस प्रकार है :-
क्रिकेट में मैन ऑफ द मैच – अनमोल तिवारी और आयुष तिवारी ।
400 मीटर रेस में- सूर्यकांत कुमार, अनमोल कुमार, लक्ष्य, सीमा, खुशी, सोनम।
गोला थ्रो में- लक्ष्य कुमार, शुभम कुमार, अनमोल कुमार ।
स्लो साइकिल में – प्रिंसी कुमारी, रितिका कुमारी, रिया कुमारी, प्रियांशु, शुभम, प्रेमचंद ।
बैडमिंटन में – रितिका कुमारी, खुशी कुमारी, स्नेहा, प्रिया ।
200 मीटर रेस में – अंशु कुमारी, अंजली, प्रिया ।
चेयर रेस में- सत्यम कुमार, अर्पित कुमार, उत्कर्ष कुमार, अंजली कुमारी, रितिका, खुशी कुमारी –
को प्रथम पुरस्कार, द्वितीय पुरस्कार, एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया ।
इस अवसर पर शिक्षक विनोद कुमार सिंह, कपिल कुमार प्रजापति, मनोज चौबे, आर.पी. सिंह, अशोक शर्मा, बीके पांडे, सूर्यकांत पासवान, अमृता तिवारी, सेजल, प्रिया, प्रीति, हर्षिका, चांदनी, ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।
मनसंचालन विद्यालय के शिक्षक मनोज चौबे ने किया,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed