आपसी प्रेम भाईचारा के साथ मनाए दुर्गा पूजा एवं दशहरा का त्यौहार –रूचिर

आपसी प्रेम भाईचारा के साथ मनाए दुर्गा पूजा एवं दशहरा का त्यौहार –रूचिर

भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के जिला सचिव सह डालटेनगंज विस के पूर्व विधायक उम्मीदवार रूचिर कुमार तिवारी ने पलामू क्षेत्र वासियों सहित संपूर्ण देशवासियों को नवरात्रि एवं दशहरा पूजा की शुभकामनाएं दिया है वह पलामू जिला के विभिन्न पूजा पंडालों में माता के स्वरूप का दर्शन किए एवं आम लोगों से अपील किया कि इस बार वे दशहरा शांति एवं सद्भावना के साथ मानवे तथा नव दिन से जो माता रानी का भक्तगण आराधना कर रहे हैं उसमें आप हमेशा मातृ शक्ति तथा सभी धर्म के माताओ बहनों का सम्मान करें एवं उनकी रक्षा के लिए हमेशा संकल्पित रहे। मौके पर रेड़मा ठाकुरबाड़ी, एवं जनकपुरी मंदिर में नवयुवक संघ द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों के साथ भी बैठकर माता रानी का आशीर्वाद लिया और आपसी प्रेम एवं भाईचारा बनाए रखने के लिए क्षेत्र वासियों से अनुरोध किया उन्होंने कहा कि शुरू से पलामू जिला में हर पर्व एवं त्योहार उत्साह के साथ आपसी प्रेम एवं भाईचारा बनाकर मनाया जाता रहा है इस बार भी प्रेम पूर्वक अपने भीतर बैठे हुए धन और अहंकार रूपी रावण को मार कर मातृ शक्ति को नमन करते हुए दशहरा का त्योहार मनावें मौके पर प्रेम तिवारी विद्या तिवारी , प्रदीप तिवारी, सचिता तिवारी, शिव ध्यान तिवारी, चंद्रशेखर तिवारी, दुर्गा तिवारी, करुणा शंकर तिवारी, दयाशंकर तिवारी, शंकर तिवारी सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।