आपदा से निपटने के लिए एमएमसीएच में किया गया मॉकड्रिल अभ्यास

0
9c7aa8eb-4061-4d9c-a015-f079a59811fa

मेदिनीनगर (पलामू)
===========================

आपदा से निपटने के लिए एमएमसीएच में किया गया मॉकड्रिल अभ्यास

आपदा से निपटने के लिए गुरुवार को एमएमसीएच में मॉकड्रिल अभ्यास किया गया। आपदा प्रबंधन, जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने आपदा के दौरान लोगों को रेस्क्यू कर बचाने की प्रक्रिया का अभ्यास किया। अभ्यास के लिए टीम ने आपदा के दौरान अस्पताल में फंसे 8 लोगों को बचाने का एक ड्रामा क्रिएट किया। एक्सरसाइज में घटनास्थल से लोगों को सुरक्षित निकालने, राहत शिविर तक लाने, मेडिकल सुविधाएं व भोजन पानी की व्यवस्था शामिल रही। इसमें लोगों को आपदा के समय बचने और सावधानी बरतने के तरीके भी बताए गए। इस दौरान अपार समाहर्ता, सिविल सर्जन, जिला आपदा पदाधिकारी एवं अग्निशमन विभाग के प्रतिनिधि व अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *