आप भी यूo पी o एसo सी o परीक्षा में सफलता पा सकते है: श्री रवि कुमार, प्रशिक्षु आईo एo एसo पलामू

0
be04603a-128d-4a81-a1c1-1b5abf6b63ad

आप भी यूo पी o एसo सी o परीक्षा में सफलता पा सकते है: श्री रवि कुमार, प्रशिक्षु आईo एo एसo पलामू
दिनांक , 15 मार्च 2024 को डीo एo वीo अभियांत्रिकी एवम प्रौद्योगिकी संस्थान पलामू में अभिप्रेरण पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सह वक्ता श्री रवि कुमार प्रशिक्षु आईo एo एसo पलामू उपस्थित थे। इनके साथ सम्मानित अतिथि के रूप में राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय पलामू के प्राचार्य प्राध्यापक संजय कुमार सिंह आमंत्रित थे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्रारंभ में कालेज के प्राचार्य ने सभी आमंत्रित अतिथियों को सम्मानित किया और अपने वक्तव्य में कहा कि उच्च शिक्षण के पश्चात सिविल सेवा की नौकरी के लिए विद्यार्थियों में पाठ्यक्रम k प्रति समर्पण की भावना होनी चाहिए। मुख्य अतिथि श्री रवि कुमार ने एकदिवसीय कार्यशाला के दौरान अपने अभिभाषण में छात्रों को अभिप्रेरित करते हुए सिविल परीक्षा से जुड़े विभिन्न आयामों और बिंदुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों का मार्गदर्शन करते हुए अभियंत्रण से सिविल सेवा तक से जुड़े अपने सारे अनुभवों को साझा किया। उन्होंने छात्रों को क्रमबद्ध तरीके से कठिन मेहनत और सकारात्मक आत्मबल के द्वारा सिविल सेवा में सफलता पाने की ” ट्रिक एवम ट्रेड” पर बाल दिया। उन्होंने अपने अनुभव से जुड़े तकनीकी और गैर तकनीकी प्रश्नों को छात्रों के समक्ष रखा। कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं को जेo ईo ईo परीक्षा में सफलता हेतू विशिष्ट शिक्षकों और कोचिंग संस्थानों द्वारा चलाए जा रहे अभियान की चर्चा को साझा किया। इसके साथ साथ ग्रामीण स्तर पर बुजुर्गो की आंखों की जाचोपरांत (आई ऑन व्हील सिद्धांत) और उनके उपयुक्त चस्मे के द्वारा निराकरण वाले उपक्रम को भी छात्रों से साझा किया। दोनो ही सराहनीय कार्य की समीक्षा की गई। उन्होंने छात्रों से जम कर मेहनत करने को कहा जिसमे 12 से 13 घंटे पढ़ाई करने और पढ़े हुए को रिवीजन करने का सुझाव दिया। कार्यक्रम को विस्तार देते हुए सम्मानिया अतिथि प्रो संजय कुमार सिंह ने कहा की महापुरुष विवेकानंद का गुरुमंत्र छात्र आत्मसात कर ले ” उठो,जागो और रुको मत जब तक की तुम्हारा लक्ष्य हासिल न हो जाए। लक्ष्य निर्धारित शिक्षा पर उन्होंने जोर देते हुए कहा की सिविल सेवा में सफलता के लिए यह सही उम्र है और यही से आपका भविष्य निर्धारण होगा। उन्होंने यह भी कहा कि आपकी सफलता के पीछे आपके माता पिता अग्रणी भूमिका रखते है, उनका हर पल में सम्मान करे।
इस सुअवसर पर क्रिएटिव सॉफ्ट सॉफ्टवेयर कंपनी के निदेशक श्री अरविंद कुमार गुप्ता उपस्थित थे। कॉलेज के प्राचार्य और उनके द्वारा ” ईकॉमर्स स्टोर वर्कशॉप का ऑनलाइन विमोचन सभी अतिथियों के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। व्यवसायिक वेबसाइट डिजाइनिंग पर छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया। प्रथम पुरस्कार संध्या कुमारी, द्वितीय पुरस्कार संगीता कुमारी और तृतीय पुरस्कार उमाकांत कुमार को दिया गया। इनके साथ साथ 10 अन्य वेबसाइट डिजाइनर छात्रों को बतौर सांत्वना पुरस्कार पेन ड्राइव और सर्टिफिकेट दिया गया। डाo आरo केo पांडे ने कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया। मंच का संचालन अनप्रिया रानी और अनुष्का सिंह ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रोo आनन्द प्रकाश और डाo सुमित कुमार अग्रवाल की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *