आज होने वाली झारखंड कैबिनेट की बैठक स्थगित
आज होने वाली झारखंड कैबिनेट की बैठक स्थगित
रांची। झारखंड कैबिनेट की आज यानी 15 फरवरी को होने वाली बैठक स्थगित कर दी गई है। इसकी जानकारी मंत्रिमंडल सचिवालय ने दी है।
मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) के मुताबिक 15 फरवरी, 2024 को अपराह्न 5 बजे से प्रोजेक्ट भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होने वाली मंत्रिपरिषद् की बैठक स्थगित कर दी गई है।
