आगामी नये वर्ष को लेकर उत्पाद विभाग की विशेष छापामारी अभियान जारी

0
1ca68983-fe99-4d38-b0a1-895658008920

आगामी नये वर्ष को लेकर उत्पाद विभाग की विशेष छापामारी अभियान जारी

एक सप्ताह में 975 लीटर अवैध महुआ व 89800 कि.ग्रा जावा महुआ ज़ब्त

पलामू जिले के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि रंजन के निर्देश पर आगामी नये वर्ष के मद्देनजर अवैध मदिरा के विनिर्माण एवं बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से उत्पाद विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाकर छापेमारी व निरीक्षण किया जा रहा है.
पिछले एक सप्ताह में उत्पाद विभाग द्वारा नौडीहा बाजार थानार्न्तगत- सलैया,विशूनपुर,चैनपुर थानार्न्तगत- कल्याणपुर,सेमरटॉड,अकड़ाही, हरिहरगंज थानार्न्तगत लालगढ़ा गांव स्थित संगूरी पहाड़,सिकारपुर, कोडला कुलहिया गांव में और शहर थानार्न्तगत बारालोटा, हाउसिंग कॉलोनी, हॉस्पीटल चौक में छापेमारी किया गया है.इस अभियान में अब तक 975 लीटर अवैध महुआ एवं 89800.00 कि०ग्रा० जावा महुआ बरामद किया गया है.यह छापेमारी अभियान उत्पाद विभाग में प्रतिनियुक्त गृहरक्षा बल,सशस्त्र बल के सहयोग एवं सहायक अवर निरीक्षक उत्पाद अनूप प्रकाश के नेतृत्व में चलाया जा रहा है साथ ही जेएसबीसीएल द्वारा संचालित खुदरा उत्पाद दुकानों में विक्रेताओं द्वारा अपमिश्रण करने पर अभी तक 02 विक्रेता व अभियुक्त फरार अभियोग दर्ज किया गया है और 02 विक्रेता व अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *