मनिका विधानसभा क्षेत्र में निश्चित चुनाव लड़ेंगी राजद—- सुभाष प्रसाद यादव;

0
7b76daf0-843a-4507-a649-697501642517

राष्ट्रीय जनता दल के लोकप्रिय नेता श्री सुभाष प्रसाद यादव जी को किया गया स्वागत सतबरवा कसियाडिह।
=============================
मनिका विधानसभा क्षेत्र में निश्चित चुनाव लड़ेंगी राजद: सुभाष प्रसाद यादव
**********
* सतबरवा* राज्य के लोकप्रिय नेता सह पूर्व लोकसभा प्रत्याशी राजद चतरा माननीय श्री सुभाष प्रसाद यादव जी को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम गढ़वा जाने के क्रम में सतबरवा प्रखंड मुख्यालय स्थित कसियाडिह में ग्रम जोशी से स्वागत किया गया! राष्ट्रीय जनता दल के सतबरवा प्रखंड युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक यादव के अध्यक्षता में फूलमाला के साथ सुभाष यादव, पूर्व प्रत्याशी मनिका विधानसभा क्षेत्र रघुपाल सिंह को स्वागत किया गया,
श्री यादव को पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारे के साथ सुभाष यादव का तथा मणिका के भाई प्रत्याशी रघुपाल सिंह जिंदाबाद हमारा विधायक कैसा हो रघुपाल सिंह जैसा हो नारे के साथ स्वागत किया।
स्वागत से अभीभूत श्री यादव ने कहा कि वह उनके मान सम्मान की रक्षा के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। कहा कि वह प्रदेश व जिले में व्याप्त भ्रष्टाचार, गुंडाराज व जंगलराज के सफाए के लिए लड़ाई प्राथमिकता पर रहेगी। वहीं पर मनी का विधानसभा के भाई प्रत्याशी श्री रघुपाल सिंह ने कहा कि चतरा सांसद प्रत्याशी सुभाष यादव जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर जिले व मानक विधानसभा क्षेत्र के विकास को गति देने का काम करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं व समर्थकों की ओर से मिले सम्मान के प्रति आभार जताया,
चतरा लोकसभा के सांसद प्रत्याशी सुभाष यादव ने कहा कि इस बार मनिका विधानसभा से भी राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा चुनाव लड़ने का फैसला लिया गया हैl

मौके पर निरंजन गुरुजी सचिन तिवारी पीतांबर यादव अब्दुल रहमान खुर्शीद आलम राशिद भूटान यादव अनुज मेहता जितेंद्र मेहता राजेश यादव सुनील उरांव फूलचंद विश्वकर्मा चंदन यादव सूर्य देव उरांव बीरबल साहब सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थेः

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *