भाजपा की सरकार में अच्छे दिन आने की उम्मीद खो चुकी है देश की जनता – संजय कुमार झा

0
cc4495e3-1f29-413d-a7d2-3f45c1b5a7d3

भाजपा की सरकार में अच्छे दिन आने की उम्मीद खो चुकी है देश की जनता – संजय कुमार झा

शुक्रवार को जनता दल (यू0) मुख्यालय में बिहार सरकार के माननीय जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे आम जनता की शिकायतों को सुनकर उनके त्वरित निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए संजय कुमार झा ने कहा कि एग्जिट पोल से ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि पांच राज्यों में एनडीए की स्थिति ठीक नहीं है और 2024 के लोकसभा चुनाव तक एनडीए की स्थिति इससे भी अधिक बिगड़ने वाली है। उन्होंने दावा किया कि 2024 लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन अपनी सरकार बनाने में सफल होगी। देश की जनता ने यह मान लिया है कि भाजपा की सरकार में अच्छे दिन आने की उम्मीद अब नहीं है। संजय कुमार झा ने कहा कि चुनाव परिणाम आने के बाद इंडिया गठबंधन की बैठक होगी और तमाम घटक दलों के साथ आगे की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि 10 दिसंबर को आयोजित पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के समक्ष विशेष राज्य के दर्जे एवं कोशी हाईडेम की मांग उठाई जाएगी। संजय कुमार झा ने कहा कि अगर केंद्र की मोदी सरकार बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं देती है तो 2024 में केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो निश्चित रूप से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलेगा। संजय कुमार झा ने कहा कि दरभंगा एम्स के निर्माण में केंद्र सरकार से अधिक बिहार सरकार का पैसा खर्च हो रहा है। अगर अप्रैल महीने में ही केंद्र सरकार की ओर से एम्स निर्माण की अनुमति मिल गई होती तो अब तक कार्य शुरू हो गया होता। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार को एम्स बनाने से कोई दिलचस्पी नहीं है। केवल राजनीतिक फायदे के लिए शिलान्यास करवाने की बात कही जा रही है।
कार्यक्रम में विधानपरिषद के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह ‘‘गांधी जी’’ एवं प्रदेश महासचिव अरुण कुमार सिंह उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *