दिल्ली की युवती से गाजियाबाद में सामूहिक दुष्कर्म

0
images (1)

दिल्ली की युवती से गाजियाबाद में सामूहिक दुष्कर्म

दिल्ली की युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. युवती अपनी एक सहेली के साथ घर जा रही थी. तभी रास्ते में युवती की सहेली को उसका बॉयफ्रेंड मिल गया. युवती की सहेली का बॉयफ्रेंड उसकी सहेली को स्कूटी चलाना सिखाने लगा. इस दौरान एक ऑटो में तीन युवक आए और युवती को जबरन उठाकर झाड़ियों में ले गए, जहां युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया. युवती ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र की एक फैक्टरी में काम करती है. वहां उसकी सहेली भी काम करती है. आरोपितों ने पीड़िता, उसकी सहेली व उसके दोस्त को डराया. कहा कि सुनसान स्थान पर तीनों गलत काम कर रहे हैं. उसके बाद वारदात को अंजाम दिया. सहायक पुलिस आयुक्त लोनी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *