सिलदाग में हमारा संकल्प विकसित भारत कार्यक्रम का हुआ आयोजन

0
Untitled

सिलदाग में हमारा संकल्प विकसित भारत कार्यक्रम का हुआ आयोजन,सरकारी योजनाओं के बारे में दी गई जानकारी
एक दिसंबर को छतरपुर प्रखंड के सिलदाग और रुदवा पंचायत के पंचायत सचिवलय में हमारा संकल्प विकसित भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुभारंभ पंचायत मुखिया उमेश यादव, पंचायत समिति सदस्य शिवपूजन तिवारी सह पंचायत सचिव पूनम कुमारी ने किया। कार्यक्रम में केंद्र की सरकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को विस्तार से बताया गया। उक्त स्थल पर छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्सक द्वारा निशुल्क जांच के उपरांत ग्रामीण के बीच दवा का वितरण किया गया। इस अवसर पर पंचायत मुखिया उमेश यादव ने सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। जिसने मुख्य रूप से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास, मनरेगा,आयुष्मान कार्ड सहित कई योजनाओं के लाभ ले चुके ग्रामीणों के बताया कि यह केंद्र सरकार के कल्याणकारी योजनाओं गरीबों के लिए मिल का पत्थर साबित हो रहा है। इस मौके पर समाजसेवी संदीप सिंह, राजू विश्वकर्मा , अजीत चंद्रवंशी , रमन यादव , रोजगार सेवक सुनील कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *