डुमरी में 27P39 धान की शानदार उपज, किसानों को प्रति एकड़ 4 क्विंटल अधिक उत्पादन की उम्मीद
फसल कटाई दिवस में 27P39 धान 4 क्विंटल से विजयी –
गाँव के किसानो ने कहा – ये तो गजब है
डुमरी (गिरिडीह) अग्रणी बीज कंपनी पायोनियर की ओर से रविवार को प्रखंड के दूधपनिया गांव में धान की फसल कटाई दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कंपनी की नई धान किस्म 27P39 और अन्य धान की किस्मों के उत्पादन की तुलनात्मक जानकारी किसानों को दी गई।
कार्यक्रम के दौरान 8 वर्ग मीटर क्षेत्र में 27P39 धान और अन्य किस्म के धान की कटाई कर उपज का प्रदर्शन किया गया। इसमें 27P39 धान से 40•7 किलोग्राम, जबकि अन्य किस्म के धान से 34•1 किलोग्राम उपज प्राप्त हुई।
कंपनी के टेरिटरी मैनेजर मनीष पांडेय ने गणना के माध्यम से किसानों को बताया कि 27P39 धान की खेती से प्रति एकड़ लगभग 4 क्विंटल अधिक उपज प्राप्त हो सकती है। वहीं, कंपनी के क्षेत्रीय प्रतिनिधि राजेश रंजन ने बताया कि इस धान की खेती से किसान प्रति एकड़ लगभग 7-8 हजार रुपये तक अधिक मुनाफा कमा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि 27P39 धान की बालियां लंबी और गुच्छेदार होती हैं, जिससे बेहतर उत्पादन प्राप्त करने में मदद मिलती है। यह धान प्रतिकूल परिस्थितियों में भी बेहतर उपज देने में सक्षम है। साथ ही इस धान में बीमारी के लिए 3 टिका दिया हुआ है जिससे भूरा माहू और झुलसा रोग के प्रति सुरक्षा देता है।
कार्यक्रम में किसानों को धान की फसल में लगने वाले विभिन्न रोगों, उनकी पहचान, बचाव तथा उचित प्रबंधन के तरीकों की भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर विजेता किसान लिलो महतो को पंचायत के मुखिया जागेश्वर महतो द्वारा गमछा और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मौके पर गांव के किसान सुरेश महतो, वीरेंद्र प्रसाद, राजेंद्र महतो, करमचंद महतो , टुपलाल महतो , मंजू देवी, सुमित्रा देवी, गिरजाा देवी, और जयंती देवी बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

