पांकी के किशुनगिरी देवस्थल पर भव्य शिव मंदिर निर्माण को लेकर ग्रामीणों की बैठक, समिति का गठन भोला महतो बने अध्यक्ष

पांकी के किशुनगिरी देवस्थल पर भव्य शिव मंदिर निर्माण को लेकर ग्रामीणों की बैठक, समिति का गठन भोला महतो बने अध्यक्ष

पहाड़ीनुमा क्षेत्र में भव्य मंदिर के निर्माण से क्षेत्र की बढ़ेगी मान- भोला महतो

​पांकी (पलामू): पांकी प्रखंड के सोरठ गांव स्थित किशुनगिरी देवस्थल पर भगवान शिव के भव्य मंदिर निर्माण को लेकर रविवार के दोपहर ग्रामीणों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया और मंदिर निर्माण कार्य को सुचारू रूप से आगे बढ़ाने के लिए सर्वसम्मति से मंदिर निर्माण समिति का गठन किया गया।
​बैठक के दौरान सोरठ, नवडीहा (नौडीहा), मंगलपुर, परसांवा समेत आसपास के अन्य गांवों से पहुंचे ग्रामीणों ने मंदिर निर्माण के प्रस्ताव पर अपनी सहमति और पूर्ण सहयोग का भरोसा जताया। उपस्थित लोगों ने कहा कि भव्य शिव मंदिर बनने से क्षेत्र की धार्मिक आस्था को नई मजबूती मिलेगी और देवस्थल का समग्र विकास भी संभव हो सकेगा।
​गठित मंदिर निर्माण समिति के पदाधिकारी के रूप में
भोला महतो को अध्यक्ष एवं
​ जनेश्वर साव को उपाध्यक्ष चुना गया वहीं
​सचिव: रामवृक्ष शर्मा
​उपसचिव अवधेश कुमार योगी
​कोषाध्यक्ष ज्ञानरंजन कुमार गुप्ता
​उपकोषाध्यक्ष रामकेश्वर कुमार पासवान को चुना गया
वही सदस्य के रूप में 21 लोगों का भी चयन किया गया।
चुनाव के पश्चात ओम नमः शिवाय हर हर महादेव के नारे लगाते हुए सभी लोगों ने मंदिर निर्माण को लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।
इस दौरान मौके पर कांग्रेस नेता मुकेश सिंह चंदेल पूर्व प्रखंड प्रमुख उर्मिला देवी रविंद्र प्रसाद अनोज पासवान, आपटेश कुमार सुनील ठाकुर प्रभु राम अभय कुमार महेश प्रसाद नरेश पासवान बैजू राम कर्मदेव शर्मा सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

You may have missed