मेराल सीएचसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 32 जरूरतमंदों को मुफ्त चश्मा और मरीजों को बांटी गईं दवाइयां

झारखंड स्थापना दिवस सेवा पखवाड़ा के तहत शनिवार को मेराल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य शिविर और टीबी मुक्त भारत फूड बॉस्केट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन सीओ सह बीडीओ यशवंत नायक, प्रखंड प्रमुख, विधायक प्रतिनिधि डॉ. लालमोहन और चिकित्सा प्रभारी पदाधिकारी डॉ. बीरेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।शिविर के दौरान मरीजों को चिकित्सीय सुविधाएं एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराए गए।शिविर में कुल 50 लोगों की आंखों की जांच की गई, जिनमें से 32जरूरतमंदों को निःशुल्क चश्मा वितरित किए गए।दिव्यांग और जरूरतमंद मरीजों के बीच 12 लेग पैड, 36 भकुली का वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त, सीओ सह प्रभारी बीडीओ यशवंत नायक की ओर से भी मरीजों को 50 फुट बास्केट प्रदान किए गए। 15 कुष्ठ रोगियों को चप्पल दी गईं और उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसके साथ ही, नियमित ओपीडी के माध्यम से 80 मरीजों का स्वास्थ्य जांच कर उन्हें निःशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई गईं। इस मौके पर चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम में डॉ. अनिल साह, डॉ. आर. के. रंजन, डॉ. स्नेह लता, डॉ. कुमार शशांक, डॉ. दीपक पांडे, बीपीएम चंचल कुमार, करुणा जायसवाल, मनोज कुमार, संजय रजक, आलोक कुमार, मंटू कुमार सहित सभी एएनएम, जीएनएम और बड़ी संख्या में स्थानीय मरीज व ग्रामीण उपस्थित थे।