बाबा वीर कुँवर धाम की संपत्ति को लेकर यादव समाज की बैठक 29 नवंबर को, संरक्षण पर होगा मंथन
बाबा वीर कुँवर धाम शाहपुर यादव समाज की आवश्यक बैठक 29 नवंबर को, समाज की सम्पत्ति की रक्षा का होगा मंथन
नौडीहा बाजार/पप्पू यादव
पलामू चैनपुर बाबा वीर कुँवर धाम शाहपुर, डालटनगंज को लेकर यादव समाज के बुद्धिजीवी बंधुओं की एक आवश्यक बैठक बुलाई गई है। बैठक 29 नवंबर 2026, दिन रविवार सुबह 11:00 बजे बाबा वीर कुँवर धाम शाहपुर, चैनपुर (पलामू) में रखी गई है।
धाम के संस्थापक रहे स्व. रामु यादव के भतीजा विकास कुमार यादव द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि यह धाम लगभग 20 वर्षों के समाज के अथक प्रयास के बाद हासिल हुआ है। धाम को कुशलपूर्वक संचालित करने के लिए एक ट्रस्ट बना है, जो लगभग 10 वर्षों से संचालित कर रहा है।
पत्र में आरोप लगाया गया है कि ट्रस्ट के कुछ लोगों द्वारा इसे निजी सम्पत्ति समझा जा रहा है। विभिन्न सूत्रों से मिली खबर के अनुसार धाम के आगे भाग में दुकान निर्माण कर ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा आपस में बाँट लेने की योजना बनाई जा रही है, जो सरासर गलत है।
विकास कुमार यादव ने कहा है कि यह सम्पत्ति पूरे समाज की है और इस पर सभी का बराबर का अधिकार है। इसलिए हम सब यादव बंधुओं को पुरजोर ढंग से विरोध करने की जरूरत है।
इसी बिंदु पर विचार करने एवं आगे का कार्यक्रम तय करने हेतु बैठक बुलाई गई है। सभी बुद्धिजीवी यादव बंधुओं से निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर पधारने और समाज की सम्पत्ति की रक्षा में योगदान करने की अपील की गई है।
अपीलकर्ता – विकास कुमार यादव
मो. नं. – 7261840089

