. फूलचंद की हत्या कर शव को फांसी पर लटकाने का आरोप, एक सप्ताह बाद भी आरोपी फरार
फूलचंद को हत्या कर साक्ष्य छुपाने के लिए आरोपियों ने लटकाया फांसी पर
पुत्र फूलचंद के हत्या के बाद पिता खेमलाल गंझू ने न्याय के लिए थाने का लगा रहा है चक्कर
एक सप्ताह के बाद भी केरेडारी पुलिस के गिरफ्त से आरोपी बाहर
आवेदक खेमलाल गंझू ने पुलिस की मिली भगत का लगाया आरोप
चतरा/ केरेडारी : केरेडारी थाना क्षेत्र के खेमलाल गंझू,पिता स्व जगदेव गंझू ग्राम सिरमा ने केरेडारी थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर अपने पुत्र फूलचंद गंझू उम्र लगभग 22 वर्ष की हत्या में शामिल विद्या भोगता, दशरथ भोगता, दोनों पिता स्व राथो गंझू, चमेली देवी पति विद्या भोगता, ऋतिक कुमार पिता विद्या भोगता, बसंती देवी दशरथ भोगता सभी ग्राम सिरमा पर अपने पुत्र फूलचंद पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं आवेदन देकर सभी को गिरफ्तार करने की मांग किया है। मृतक के पिता खेमलाल गंझू ने चतरा कोर्ट में वकीलों से राय मशविरा के लिए पहुंचा था जहां पत्रकारों को मुलाकात कर आपबीती बताते हुए बताया कि मेरे पुत्र फूलचंद को हत्या कर लोग आत्म हत्या का मामला बनाने की कोशिश किया जा रहा है। उन्होंने आवेदन देते हुए बताया कि मेरा पुत्र मृतक फूलचंद का आरोपियों के पुत्री से प्रेम प्रसंग चल रहा था।जो इस बात का आरोपियों को नागवार गुजरा। जिसे लेकर युक्त युवती के माध्यम से मेरा पुत्र को बुला कर पिटाई करते हुए मौत के घाट उतार दिया। मामले से बचने के लिए आरोपियों ने एक छोटा सा पेड़ में जमीन से सटे लटका कर आत्म हत्या का रूप दे दिया ।जो देखने से किसी परिस्थिति में आत्म हत्या नहीं है।चुकी उक्त युवक का शव जमीन से सटा हुआ है।कोई भी आत्महत्या करता है तो वे उच्चे स्थान पर लटकता है।किंतु इस तरह का कहीं भी देखने से नहीं लगता है कि ऐसा हुआ है।जबकि सच्चाई यह है कि हमारे पुत्र को पिटाई कर छोटे से पेड़ से लटका दिया गया है। जिसे लेकर घटना स्थल पर केरेडारी थाना द्वारा शव को अपने कब्जा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। किंतु अभी थाना प्रभारी द्वारा किसी को न्यायिक हिरासत में नहीं भेजा गया है। वहीं केरेडारी थाना के कांड संख्या 132/26 धारा 103(11/315) बीएनएस लगाया गया है। मृतक पिता खेमलाल गंझू ने थाना द्वारा आरोपियों को संरक्षण देकर बचाने का आरोप लगाया है।इधर मामले को लेकर थाना प्रभारी से बात करने पर उन्होंने फोन रिसीव करने की जहमत नहीं उठाया है। क्या मृतक के पिता को न्याय मिलेगा या कागजी फाइलों में निबटा दिया जाएगा। और मृतक के पिता न्याय पाने के लिए दर दर की ठोकरे खाने को मजबूर होगा।

