नौडीहा बाजार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार साल से फरार आरोपी विश्वजीत गिरफ्तार, भेजा जेल
नौडीहा बाजार पुलिस ने चार साल से फरार आरोपी गिरफ्तार,भेजा जेल।
नौडीहा बाजार / पप्पू यादव
नौडीहा बाजार(पलामू) थाना कांड संख्या 65/22 में फरार चल रहे आरोपी को नौडीहा बाजार थाना प्रभारी नीरज कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
यह मामला वादी राजकुमार सिंह, पिता स्व. जगरनाथ सिंह, ग्राम माड़ादाग, थाना नौडीहा बाजार के लिखित आवेदन पर दर्ज हुआ था। इसमें धारा 323/341/324/307/34 भा.द.वि. के तहत प्राथमिकी अभियुक्त बसंत सिंह समेत तीन अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया गया था।
अनुसंधान के बाद पुलिस ने पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था –
- सुनील कुमार सिंह (20), पिता जसवंत सिंह, करार कला, थाना पाटन
- दिपेन्द्र सिंह, पिता शंकर सिंह, करार, थाना पाटन
- बसंत कुमार सिंह, पिता स्व. संतोखी सिंह, माड़ादाग, थाना नौडीहा बाजार
चार साल से फरार चल रहे अभियुक्त विश्वजीत उर्फ विश्वजीत कुमार सिंह उर्फ टुटू 26, वर्षीय पिता राजेन्द्र सिंह, ग्राम जदरा डाली, छतरपुर, पलामू घर से फरार चल रहा था।
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने 22.नम्बर को उसे शाहपुर, डालटनगंज, पलामू से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

