सूरज गुप्ता के जन्मदिन पर टफकॉन TMT का स्वास्थ्य शिविर, 600 कर्मचारियों की हुई निःशुल्क जांच
सूरज गुप्ता के जन्मदिन पर टफकॉन TMT का स्वास्थ्य शिविर, 500 से 600 लोगों की हुई जांच
गिरिडीह। टफकॉन TMT की ओर से कंपनी के निदेशक सूरज गुप्ता के जन्मदिन के अवसर पर हरसिंगरायडीह स्थित प्लांट परिसर में दो दिवसीय निःशुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। 21 और 22 नवंबर को आयोजित इस शिविर में करीब 500 से 600 कर्मचारियों एवं मजदूरों के स्वास्थ्य की जांच की गई।
शिविर में बेंगलुरु आश्रम एवं बेंगलुरु इंटरनेशनल आयुर्वेद हॉस्पिटल से पहुंचे अनुभवी चिकित्सकों की टीम ने लोगों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। साथ ही जरूरतमंदों को निःशुल्क आयुर्वेदिक दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं।
इस दौरान चिकित्सकों ने लोगों को आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति, प्राकृतिक उपचार और बेहतर जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक किया। शिविर में कंपनी के कर्मचारियों और मजदूरों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
कंपनी प्रबंधन ने कहा कि किसी भी औद्योगिक संस्थान की सफलता केवल उत्पादन और व्यवसाय तक सीमित नहीं होती, बल्कि कर्मचारियों एवं मजदूरों का स्वास्थ्य और कल्याण भी उसकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ निदेशक सूरज गुप्ता के जन्मदिन को सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।
कंपनी प्रबंधन ने शिविर को सफल बनाने में योगदान देने वाले चिकित्सकों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सभी सहयोगियों के प्रति आभार जताया। साथ ही भविष्य में भी इस तरह के जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

