एनसीपी के पूर्व जिला अध्यक्ष 70 वर्षीय प्रभाष दास गुप्ता उर्फ साधन दादा के आकस्मिक निधन पर एनसीपी कार्यालय में शोक सभा का आयोजन

0
be2212e6-aa43-48f9-bd89-8cf88805c8be

एनसीपी के पूर्व जिला अध्यक्ष के निधन पर शोक सभा

फोटो: शोक सभा में एनसीपी कार्यकर्ता

 

एनसीपी के पूर्व जिला अध्यक्ष 70 वर्षीय प्रभाष दास गुप्ता उर्फ साधन दादा के आकस्मिक निधन पर एनसीपी के हुसैनाबाद कार्यालय में शोक सभा का आयोजन कर उन्हे श्रद्धांजलि दी गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि साधन दादा का निधन पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। एनसीपी के प्रदेश महासचिव विनय कुमार सिंह उर्फ बीनू सिंह ने कहा कि प्रभाष दास गुप्ता पार्टी के मेरुदंड थे। वह दिन रात मेदिनीनगर में हुसैनाबाद क्षेत्र के मरीजों की सेवा में रहते थे। उन्होंने ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की कामना की है। एमएम शोक सभा में पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने उनकी आत्मा की शांति की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *