गिरिडीह में जरासंध महोत्सव की तैयारी तेज, भव्य आयोजन को लेकर चंद्रवंशी समाज की बैठक में बनी रणनीति

जरासंध महोत्सव को भव्य बनाने को लेकर गिरिडीह में हुई महत्वपूर्ण बैठक

गिरिडीह। ऑल इंडिया चंद्रवंशी युवा एसोसिएशन की गिरिडीह जिला कमेटी की ओर से चक्रवर्ती सम्राट महाराज जरासंध महोत्सव की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक शुक्रवार को सुबह न्यू परिसदन भवन, गिरिडीह में जिला अध्यक्ष अरविंद चंद्रवंशी के नेतृत्व में हुई। बैठक में प्रदेश, जिला, नगर, प्रखंड और पंचायत कमेटी के पदाधिकारियों के साथ चंद्रवंशी समाज के लोग शामिल हुए।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष भीम रवानी, प्रदेश संयोजक अजीत कुमार पप्पू, जिला अध्यक्ष अरविंद चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष अनूप चंद्रवंशी, सचिव पवन रवानी, कोषाध्यक्ष किशोर रवानी, नगर अध्यक्ष विवेक चंद्रवंशी समेत कई चंद्रवंशी समाज के लोग मौजूद थे।

बैठक में महाराज जरासंध महोत्सव 2026 को भव्य, ऐतिहासिक और यादगार बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर निर्णय लिया गया और सभी पदाधिकारियों को अपनी-अपनी जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में मौजूद लोगों ने कहा कि इस बार का महोत्सव पिछले वर्षों से और भी भव्य होगा, इसके लिए समाज के सभी लोगों को एकजुट होकर काम करना होगा।

You may have missed