राजेश्वर प्रसाद केसरी के निधन पर शोक जताने पहुंचे डॉ. पतंजलि केसरी, परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस

शोक संतप्त परिजनों से मिले डॉ. पतंजलि केसरी
गढ़वा । भंडरिया केसरवानी समाज के अध्यक्ष रहे राजेश्वर प्रसाद केसरी के निधन पर भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री सह चिकित्सक डॉक्टर पातंजली केसरी ने शोक व्यक्त किया है । भाजपा नेता सहित अन्य लोग बुधवार को राजेश्वर प्रसाद केसरी के आवास पर पहुंचे । उनके पुत्र अजय केसरी से मुलाकात की । साथ ही शोक संतप्त परिवार को ढाढ़स बंधाया ।
भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि राजेश्वर प्रसाद की मृत्यु से भाजपा मर्माहत है । हम सभी इस कठिन घड़ी में परिवारवालों के साथ हैं । ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें ।
सुभाष प्रसाद केसरी ने कहा कि राजेश्वर प्रसाद का जाना हम लोगों के लिए अपूरणीय क्षति है । भगवान उनकी आत्मा को शांति दे । वह समाज के लिए सदैव प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे ।
समाजसेवी डॉक्टर पातंजली केसरी ने कहा कि राजेश्वर प्रसाद केसरी कर्तव्यनिष्ठ, कल्याणकारी एवं मिलनसार स्वभाव के थे । उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है । उनकी मृत्यु से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है । ईश्वर परिजनों को इस संकट की घड़ी में सहनशक्ति प्रदान करें । मौके पर सुभाष केसरी, पवन केसरी, अमित केसरी, रूप निरंजन सिन्हा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

You may have missed