पाण्डु के खुरा गांव में बेकाबू पिकअप ने चार लोगों को रौंदा, दो की मौत और दो घायल
दरवाजे पर बैठे लोगों को पिकअप ने रौंदा, दो की मौत, दो घायल
खुरा गांव में दर्दनाक हादसे से मचा कोहराम, एक की मौके पर मौत, दूसरी ने अस्पताल में तोड़ा दम
पाण्डु (पलामू)। पाण्डु प्रखंड के खुरा गांव में शनिवार को तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप ने घर के दरवाजे पर बैठे चार लोगों को रौंद दिया। हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। घटना के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई।
जानकारी के अनुसार, गोबिंद राम के घर के दरवाजे पर कुछ लोग लकड़ी के पास बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान लाला बैठा, पिता चंद्रदेव राम, पिकअप लेकर वहां से गुजर रहा था। अचानक वाहन अनियंत्रित होकर बैठे लोगों पर चढ़ गया।
हादसे में रामबचन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल सुमित्री देवी को विश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दो अन्य घायलों का इलाज जारी है।
एक ही हादसे में दो लोगों की मौत से खुरा गांव में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है।



