मिडटर्म चुनाव नतीजों पर बराक ओबामा का बयान, बोले- जनता चाहती है एकजुट करने वाली राजनीति
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने मिडटर्म चुनाव के नतीजों के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी जनता ने स्पष्ट संदेश दिया है कि वह ऐसी राजनीति चाहती है, जो लोगों को बांटने के बजाय एकजुट करे और उनकी समस्याओं का ठोस समाधान दे। ओबामा ने चुनाव में जीत हासिल करने वाले उम्मीदवारों को बधाई दी और चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने वाले अधिकारियों और स्वयंसेवकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मौजूदा प्रशासन के पास अभी दो साल का कार्यकाल बाकी है। इस दौरान बदलाव के लिए काम करने, आगे होने वाले नुकसान को रोकने और भविष्य की तैयारी करने की जरूरत है।

