झारखंड में 5 नवंबर से बढ़ेगी ठंड, 13 जिलों में बारिश के आसार, तापमान 2-3 डिग्री गिरेगा

झारखंड में बादलों की विदाई के बाद ठंड तेज होने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का असर 4 नवंबर तक रहेगा, 13 जिलों में हल्की बारिश और वज्रपात के आसार हैं।

5 नवंबर से आसमान साफ होगा और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आएगी। रांची का पारा 17 डिग्री, हजारीबाग का 16.4 डिग्री तक जा सकता है।

सुबह में हल्का कुहासा और धुंध छाएगी, दिन में धूप के बावजूद सुबह-शाम ठंडी हवाओं से कनकनी बढ़ेगी। मौसम केंद्र के निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया, रात में ठंड सताएगी। बच्चों और बुजुर्गों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।