गिरिडीह के मवेशी अस्पताल में भीषण आग, फ्रिज-दवाइयां और दस्तावेज जलकर राख, लाखों का नुकसान

गिरिडीह। जिले के पीरटांड़ प्रखंड स्थित मवेशी अस्पताल में सोमवार को अचानक भीषण आ,ग भड़क उठी, जिससे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आ,ग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी।
सूचना मिलते ही पीरटांड़ थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से आ,ग बुझाने का प्रयास शुरू किया। इसके बाद अस्पताल कर्मियों ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया। गिरिडीह से पहुंची दमकल टीम ने काफी मशक्कत के बाद आ,ग पर काबू पाया।
आ,ग की चपेट में अस्पताल में रखा फ्रिज, दवाइयां और महत्वपूर्ण दस्तावेज आने की बात कही जा रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस घटना में लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई है।
प्रशासन की ओर से आग लगने के वास्तविक कारणों और क्षति की मात्रा की जांच की जा रही है।

You may have missed