झारखंड में चक्रवात का असर! 20 जिलों में बारिश और कोहरे का अलर्ट, 4 डिग्री तक गिरेगा पारा
बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात मुरासु आज तड़के आंध्र प्रदेश के ओंगोल तट से टकरा गया है। 100-110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं।
हालांकि इसका सीधा असर झारखंड पर नहीं पड़ेगा, लेकिन IMD के अनुसार अगले 3 दिन झारखंड का मौसम बिगड़ा रहेगा।
राज्य के 20 जिलों में बादल छाए रहने, हल्की बारिश और कोहरे का अलर्ट है। खासकर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला समेत कोल्हान में 3 से 4 नवंबर तक हल्की बारिश हो सकती है।
चक्रवात के बाद ठंड बढ़ेगी। रांची समेत कई जिलों में पारा 4 डिग्री तक गिरने का अनुमान है। सुबह-शाम ठंड महसूस होगी। किसानों को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

