मेराल में कड़ी निगरानी के बीच दो पालियों में JTET परीक्षा संपन्न, दूसरी पाली में 50 अभ्यर्थी अनुपस्थित

प्लस टू उच्च विद्यालय मेराल में रविवार को जेटेट परीक्षा दो पाली में आयोजित किया गया। जिसमें दोनों पाली की परीक्षा कड़ी निगरानी में शांतिपूर्वक एवं कदाचार मुक्त संपन्न किया हुआ। परीक्षा केंद्र पर प्रतिनियुक्ति अधिकारी यशवंत नायक ने बताया कि प्रथम पाली में परीक्षा देने वाले कुल 288 छात्र-छात्राओं में से 13 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे। जबकि दूसरी पाली में 170 परीक्षार्थियों की जगह मात्र 120 परीक्षार्थियों ने ही परीक्षा में भाग लिया। शेष 50 परीक्षार्थी द्वितीय पाली की परीक्षा में अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्र पर पुलिस बल की तैनाती मौजूद थी। दोनों पाली की परीक्षा सीसीटीवी की देखरेख में तथा केंद्र अधीक्षक लालता पटेल के निगरानी में संपन्न कराया गया। प्रथम पाली परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र का निरीक्षण डीसी पशुपतिनाथ मिश्र एवं एसपी आशुतोष शेखर ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान विधी व्यवस्था सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।