राष्ट्रीय एकता दिवस पर पीएम मोदी ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि

गुजरात के एकता नगर (केवड़िया) में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के पहले उप प्रधानमंत्री और ‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल की विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर पहुंचकर उन्हें पुष्प अर्पित किए और भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस पावन अवसर पर प्रधानमंत्री ने देश को एकजुट करने में सरदार पटेल के अद्वितीय योगदान को याद किया तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के संकल्प को और अधिक मजबूत करने पर बल दिया।