मनरेगा में खट रहा मशीन और मजदूर खट रहे प्रदेश में – नौडीहा प्रखंड

0
adb30706-5682-4d24-99a0-a0d4f8aa4f5c

मनरेगा में खट रहा मशीन और मजदूर खट रहे प्रदेश में – नौडीहा प्रखंड

 

पलामू जिले के नौडीहा प्रखंड हमेशा से मनरेगा कार्यों में धांधली को लेकर चर्चा में रहा है , सुदूरवर्ती क्षेत्र होने की वजह से मनरेगा कार्यों में आसानी से मशीन से कार्य करा कर पैसा निकासी कर लिया जाता है।
इस बार मामला आया है लालगड़ा पंचायत से जहां खाता 10 हल्का 11 में विनोद यादव एवं संगीता देवी नामक लाभुक के खेत में जारी मेडबंदी एवं टीसीबी निर्माण में रातों रात जेसीबी मशीन से काम कराते हुए लेबर डिमांड के नाम से पैसे निकासी की कोशिश जारी है ।
इस संबंध में जानकारी मिलने पर नौडीहा बीडीओ संजय यादव ने बताया की अगर ऐसा हुआ है तो इस पर तत्काल करवाई की जाएगी , मनरेगा से संबंधित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नही की जायेगी ,उन्होंने तत्काल बीपीओ को स्थलीय जांच कर रिपोर्ट मांगा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *