दिल्ली हाईकोर्ट ने रेस कोर्स मस्जिद में नमाज की अनुमति देने से किया इनकार, तोड़फोड़ नहीं करने का केंद्र का आश्वासन
दिल्ली हाईकोर्ट ने रेस कोर्स मस्जिद में नमाज अदा करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। मस्जिद के संरक्षण और वहां बिना किसी बाधा के आने-जाने की अनुमति देने की मांग को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने यह रुख अपनाया। याचिकाकर्ता सैयद अहमद सऊद ने मस्जिद को गिराए जाने की आशंका जताते हुए उसके संरक्षण की मांग की थी।
जस्टिस अनिश दयाल की पीठ के सामने हुई सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने आश्वासन दिया कि जब तक सरकार वक्फ बोर्ड के प्रतिनिधित्व पर निर्णय नहीं ले लेती, तब तक मस्जिद परिसर में कोई तोड़फोड़ नहीं की जाएगी।

