गिरिडीह में JLKM की बैठक, उपचुनाव की तैयारी और संगठन विस्तार पर हुई चर्चा; दर्जनों ने ली सदस्यता

गिरिडीह। झारखंड लोक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) की पीरटांड प्रखंड कमिटी की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को अर्बन हाट में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष गाजो महतो ने की, जबकि संचालन प्रखंड वरीय उपाध्यक्ष दीपक मंडल ने संभाला।
बैठक में केंद्रीय महासचिव सहित अन्य केंद्रीय पदाधिकारी, जिला स्तर के पदाधिकारी, प्रखंड कमिटी के सदस्य और विभिन्न पंचायतों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पीरटांड प्रखंड की सभी 17 पंचायतों से कार्यकर्ताओं एवं सदस्यों की सक्रिय भागीदारी देखी गई।
बैठक में आगामी गिरिडीह विधानसभा उपचुनाव, संगठन विस्तार, टाइगर जयराम महतो के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने तथा पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई। नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन का विस्तार करने और जनता के बीच सक्रिय रहने का आह्वान किया।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षक एवं मार्गदर्शक पूरन मांझी ने जयराम महतो के विचारों से प्रभावित होकर JLKM की सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ दर्जनों युवाओं ने भी पार्टी की सदस्यता ली। पार्टी नेतृत्व का कहना है कि नए सदस्यों के जुड़ने से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।
बैठक में केंद्रीय, जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तर के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।