गिरिडीह के खंडोली डैम पर प्रेमी ने भरी प्रेमिका की मांग में सिंदूर, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

गिरिडीह। जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र स्थित खंडोली डैम के पास प्रेमी-प्रेमिका की कथित शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक अपनी प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों खंडोली डैम घूमने पहुंचे थे, इसी दौरान लड़की के परिजनों ने उन्हें पकड़ लिया।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के अनुसार, परिजनों के पकड़ने के बाद मौके पर ही प्रेमी-प्रेमिका की शादी कराने का फैसला लिया गया। इसके बाद बाइक पर बैठे-बैठे ही युवक से लड़की की मांग में सिंदूर डलवाया गया। इस दौरान मौके पर कुछ लोग भी मौजूद दिखाई दे रहे हैं।
घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, वायरल वीडियो में दिखाई दे रही घटना की पूरी सच्चाई और परिस्थितियों को लेकर अभी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।
फिलहाल, इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। घटना को लेकर बेंगाबाद पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने आने पर मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।