तीन बार के एशियन पैरा गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव का 42 वर्ष की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक

भारतीय पैरा एथलेटिक्स जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। एशियन पैरा गेम्स में तीन स्वर्ण पदक जीतकर देश का मान बढ़ाने वाले अनुभवी एथलीट नीरज यादव का 42 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनकी मौ/ त की खबर से खेल जगत में शोक की लहर है। शुरुआती रिपोर्टों में उनकी मौ/ त को कथित आत्मह, त्या बताया गया है, हालांकि घटना की परिस्थितियों और सही कारणों की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

रिपोर्टों के मुताबिक, नीरज ने अपने घर पर कथित तौर पर जह ,/रीला पदार्थ खा लिया था। 28 अक्टूबर को दिल्ली के एक अस्पताल में उनके श, /व का पोस्टमार्टम किया जा रहा था। भारतीय पैरा एथलेटिक्स टीम के मुख्य कोच एस. सत्यनारायण ने भी उनके निधन की पुष्टि की और घटना पर दुख जताया।

बताया जा रहा है कि डोपिंग प्रतिबंध के कारण नीरज इस महीने आयोजित एशियन पैरा गेम्स में हिस्सा नहीं ले सके थे। हालांकि, इस प्रतिबंध और उनकी मौ / ,त के बीच किसी सीधे संबंध की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

नीरज ने 2018 में जकार्ता एशियन पैरा गेम्स में भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीता था। वहीं, 2023 के हांगझोऊ खेलों में उन्होंने भाला फेंक और चक्का फेंक में दो गोल्ड मेडल अपने नाम किए थे। उनका निधन भारतीय पैरा खेलों के लिए बड़ी क्षति है।