मनातू के बंसा विद्यालय के नए SMC अध्यक्ष बने मिथलेश कुमार,ग्रामीणों में खुशी की लहर

मनातू के बंसा विद्यालय के नए SMC अध्यक्ष बने मिथलेश कुमार,ग्रामीणों में खुशी की लहर।

मनातू से अनिल कुमार की रिपोर्ट।

मनातू (पलामू)पलामू जिले के मनातू प्रखंड अंतर्गत बंसी खुर्द पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बंसा में विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के नए अध्यक्ष के रूप में मिथलेश कुमार का चयन किया गया है।जबकि संयोजिका सोनापती देवी,उपाध्यक्ष सिंधु देवी को बनाया गया हैं।मिथलेश कुमार के अध्यक्ष बनने से क्षेत्र के शिक्षा प्रेमियों और स्थानीय ग्रामीणों में खुशी की लहर है।

चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद विद्यालय के शिक्षकों, अभिभावकों और ग्रामीणों ने मिथलेश यादव को फूल-माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर जोरदार स्वागत किया।

इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष मिथलेश कुमार ने कहा कि विद्यालय में शिक्षा के स्तर को सुधारना बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना और विद्यालय के विकास कार्यों को पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ाना मेरी पहली प्राथमिकता होगी।

विद्यालय में सदस्य के रूप में भोला खान,मिथलेश यादव,शौकीलता देवी,श्रवण महतो,ललिता देवी,शुशमा देवी,सुमित्रा देवी अजय यादव हेमायुदिन खान, फुनान खान,शुशीला देवी चुना गया।