झारखंड में चक्रवात ‘अर्नब’ का अलर्ट! भारी बारिश, आंधी-वज्रपात की चेतावनी; स्कूल बंद करने पर विचार
झारखंड में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ की आहट तेज हो गई है, और पूरे राज्य में अलर्ट जारी कर दिया गया है।
बंगाल की खाड़ी में बना ये तूफान तेजी से ‘वेरी सीवियर साइक्लोनिक स्टॉर्म’ में बदल रहा है, जो 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश के बापटला और विशाखापत्तनम के बीच लैंडफॉल करेगा। इसका असर झारखंड में भी दिखेगा।
मौसम विभाग ने झारखंड के लिए 28 और 29 अक्टूबर को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। रांची, गिरिडीह, जमशेदपुर, देवघर, धनबाद समेत कई जिलों में भारी बारिश, तेज आंधी और वज्रपात की चेतावनी है। 28 से 30 अक्टूबर तक भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।
इसे देखते हुए जिला प्रशासन और बिजली विभाग पूरी तरह तैयार है। पेड़ गिरने, बिजली तार टूटने और जलजमाव से निपटने के लिए टीमें अलर्ट पर हैं।
बच्चों की सुरक्षा को लेकर 28-29 अक्टूबर को स्कूल बंद करने पर भी विचार किया जा रहा है, हालांकि अभी अंतिम आदेश जारी नहीं हुआ है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और सिर्फ सरकारी बुलेटिन पर भरोसा करें।

